Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

आजसू नेता अशोक गहलौत ने प्रतापपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का किया दौरा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आजसू नेता अशोक गहलौत ने प्रतापपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का किया दौरा

प्रतापपुर(चतरा)। रविवार को आजसू नेता अशोक गहलौत ने प्रतापपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रखंड के जोगीयारा पंचायत अंतर्गत कल्याणपुर, जोतडीह, महकमपुर, घुज्जी, गिद्दा आदि गांवों में पार्टी पंचायत अध्यक्ष मुकेश चंद्रवंशी के संग अभियान चलाकर श्री गहलौत नें आजसू के नीति एवं सिद्धांत से आम लोगों को अवगत कराया, साथ ही इस दौरान विभिन्न गांवों के किसानों ने अपनी समस्याओं से श्री गहलौत को अवगत कराया। किसानों ने बताया कि इस वर्ष वर्षा नहीं होने के कारण क्षेत्र में अकाल की स्थिति उत्पन्न हो गई है। श्री गहलोत ने संबंधित अधिकारियों और मंत्री से मिलकर समस्याओं के समाधान का आश्वाशन दिया। इसके अलाव श्री गहलोत टंडवा पंचायत अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में भावी विधानसभा उम्मीदवार श्री गहलौत नें जमुआ, पथरा, कर्माचक एवं टंडवा आदि गावों का दौरा कर ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुवे। ग्रामीणों ने बताया कि कृषि कार्य पर आश्रित हम सभी के साथ अन्याय हो रहा है, सिंचाई का संसाधन टंडवा डैम मूल आधार के रूप में विद्यमान रहा है परन्तु वर्तमान में क्षतिग्रस्त होने से और भयावह जल संकट उत्पन हो गया है। सभी ने यथा शीघ्र डैम की मरमत्ती कराने की मांग की। दौरे में श्री गहलौत के साथ संतोष यादव, रंजीत यादव, मुकेश यादव, सत्येंद्र यादव, शंकर पासवान, रविंद्र यादव, कैलाश यादव, सोहन भारती, विनय यादव, रवि सिंह, राजेश ठाकुर, वीरेंद्र चंद्रवंशी, रंजीत यादव, दिलीप पासवान, संतोष सिंह, इकबाल असगर, दरगाही खान, पोखन दांगी, खुर्शीद आलम, मनोज शाह पूर्व मुखिया आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment