थाना परिसर में मची अफरा-तफरी, प्राथमिक उपचार के बाद गया मगध मेडिकल रेफर
हंटरगंज(चतरा)। हंटरगंज थाना परिसर में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात चौकीदार अरुण कुमार पासवान अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना करीब दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है।
चौकीदार के अचानक गिरने के बाद थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य कर्मी तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए और चौकीदार के स्वास्थ्य की लगातार जानकारी लेते रहे। अचानक हुई घटना से कुछ देर के लिए थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। चौकीदार के बेहोश होने के पीछे तत्काल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। चिकित्सकीय जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

















Total Users : 1283396
Total views : 3159729