Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सिद्पा पथराव मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस-प्रशासनिक टीम पर हमले के मामले में कार्रवाई तेज, 37 नामजद समेत 300-400 अज्ञात पर दर्ज है प्राथमिकी

टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र के सिद्धपा गांव में युवक-युवती को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं प्रशासनिक टीम पर पथराव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चुरामण उरांव, पिता स्व. बिरसा उरांव तथा अशोक महतो, पिता लालदेव महतो, दोनों डहू गांव निवासी शामिल हैं।

37 नामजद समेत 300-400 अज्ञात पर प्राथमिकी

घटना 8 सितंबर की शाम की बताई गई है। अंचलाधिकारी टंडवा गौरव कुमार राय को सूचना मिली थी कि सिद्धपा गांव में प्रदीप टाना भगत के घर पर ग्रामीणों ने उसकी पत्नी सरिता देवी और मो. शहबाज अंसारी को पकड़कर बंद कर रखा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया।

इसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में टंडवा थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा, सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, सहायक अवर निरीक्षक हरिपद महतो, सदर थाना के आरक्षी बैजनाथ कुमार महतो (394) तथा बुकरू पुलिस पिकेट के निजी वाहन चालक गणेश ठाकुर घायल हुए।

पथराव में पुलिस एवं सीसीएल से जुड़े पांच वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। इनमें टंडवा थाना का नया बोलेरो (112), सीसीएल सराढु पिकेट का निजी वाहन, सीसीएल बुकरू पिकेट का निजी वाहन, सदर थाना का नया बोलेरो (112) तथा सिमरिया थाना प्रभारी का काले रंग का स्कॉर्पियो शामिल है।

वीडियो रिकॉर्डिंग से आरोपियों की पहचान

घटना के बाद पुलिस ने मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग और स्थानीय चौकीदार से मिली जानकारी के आधार पर पथराव में शामिल लोगों की पहचान शुरू की। इसी आधार पर प्राथमिकी में 37 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 300 से 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान 10 सितंबर को दो नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों चुरामण उरांव और अशोक महतो को गिरफ्तार किया गया। दोनों टंडवा थाना क्षेत्र के डहू गांव के निवासी बताए गए हैं।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

घटना को लेकर टंडवा पुलिस अनुमंडल कार्यालय में डीएसपी प्रभाकर रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वीडियो रिकॉर्डिंग और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

डीएसपी ने बताया कि मामले में शामिल अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने सरकारी वाहनों को क्षति पहुंचाने और पुलिस टीम पर पथराव की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच आगे बढ़ाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment