पुराने ट्रांसफार्मर लगाए जाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, नया ट्रांसफार्मर लगाने और मामले की जांच की मांग
गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड क्षेत्र के मझगांवा पंचायत अंतर्गत सिंदवारी कला में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद सांसद एवं सिमरिया विधायक की पहल से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर बिजली व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाने के बजाय पुराना ट्रांसफार्मर लगा दिया, जो महज दो दिनों में ही दोबारा जल गया। इससे गांव की बिजली आपूर्ति फिर बाधित हो गई है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब जनप्रतिनिधियों की पहल से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया था, तो विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगाने के बजाय पुराना ट्रांसफार्मर क्यों लगाया गया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच की मांग की है।
बिजली संकट से पढ़ाई और पेयजल प्रभावित
लगातार ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने सांसद, सिमरिया विधायक एवं बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर नया एवं गुणवत्तापूर्ण ट्रांसफार्मर लगाने तथा बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। साथ ही दो दिनों में ट्रांसफार्मर जलने के कारणों की जांच कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर वे बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।






















Total Users : 1175962
Total views : 3006918