एमआरएफ, अपोलो, सीएट समेत कई ब्रांड के टायर उचित मूल्य पर उपलब्ध, स्कूटी से हाइवा तक के टायर मिलेंगे
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित हजारीबाग रोड में आशीर्वाद होटल के समीप शुक्रवार को श्री श्याम इंटरप्राइजेज टायर शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान के संचालक सत्यम कुमार सिंह उर्फ राजा के अभिभावक नारद सिंह एवं सत्येंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संचालक सत्यम कुमार सिंह उर्फ राजा ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में एमआरएफ, अपोलो, सीएट समेत कई प्रमुख ब्रांड के टायर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि स्कूटी से लेकर हाइवा तक विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए टायर उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्राहकों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग वाहनों के टायर की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
शोरूम के उद्घाटन के मौके पर उपप्रमुख संजय गुप्ता, पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप कुमार, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, लक्ष्मी सिंह, अजीत सिंह, बीरू गोप, गौतम सिंह, राजाराम सिंह, सत्येंद्र सिंह, विनोद गोप, मुंशी गोप समेत कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



















Total Users : 1171287
Total views : 3000744