थाना कांड 177/2019 में नामजद है प्रदीप गंझू, 10 सितंबर तक कोर्ट में पेश होने का निर्देश
कुंदा (चतरा)। हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना कांड संख्या 177/2019 के नामजद अभियुक्त कुंदा थाना क्षेत्र के लुकुईया गांव निवासी प्रदीप कुमार गंझू उर्फ प्रभात जी, पिता भोला गंझू के घर मंगलवार को न्यायालय से निर्गत धारा 82 के तहत आम इश्तेहार चिपकाया गया। कटकमसांडी थाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी के परिजनों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की।
पुलिस ने आम जनता को सूचित करने के उद्देश्य से कुंदा चौक के प्रमुख एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी इश्तेहार की प्रतियां चिपकाईं। एसआई बिरसा कुजूर ने बताया कि प्रदीप गंझू कटकमसांडी थाना कांड संख्या 177/2019 में नामजद अभियुक्त है। उसके खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 149, 341, 435, 387, 323 तथा 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हजारीबाग न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार के माध्यम से उसे 10 सितंबर तक न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। कार्रवाई के दौरान एएसआई नागेश्वर पंडित, एसआई बिरसा कुजूर एवं सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।





















Total Users : 1163185
Total views : 2991401