Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मंदिर के पास से 400 मीटर केबल चोरी का खुलासा!

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, चोरी का केबल बरामद; बाकी आरोपियों की तलाश जारी

कसमार, बोकारो। बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के मोचरो गांव में बजरंगबली मंदिर के समीप से डीएम 95 एमएम केबल तार चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए केबल में से एक केबल बरामद किया गया है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष केबल की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

मामले की जानकारी शनिवार को एसडीपीओ रवींद्र कुमार सिंह, जरीडीह इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह और कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 18 अगस्त की रात मोचरो गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप से करीब 400 मीटर केबल तार चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में तेलमंगरा निवासी विद्युत कर्मी हीरालाल जायसवाल के आवेदन पर कसमार थाना में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने 20 अगस्त को कांड संख्या 68/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में प्राथमिकी दर्ज की।

तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। 21 अगस्त को पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिगंबर कुमार पांडेय (28 वर्ष), पिता कपिलदेव पांडेय, सेक्टर-3, क्वार्टर संख्या 376, बीएसएससी थाना क्षेत्र, बोकारो, स्थायी पता ग्राम धोरोंजी, पोस्ट देवरी, जिला गिरिडीह तथा चंदन कुमार दुबे (24 वर्ष), पिता रामचंद्र दुबे, जैनामोड़, मिश्रा साइड, थाना जरीडीह, बोकारो के रूप में हुई है।

एक केबल बरामद, बाकी की तलाश

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर चोरी किए गए केबल में से एक केबल बरामद किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा चोरी किए गए बाकी केबल को कहां रखा गया है।

पुलिस टीम आरोपियों की निशानदेही और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

कार्रवाई में कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रंजन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक घनश्याम कुमार रवि, सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और चोरी में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के साथ शेष केबल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment