Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अगस्त माह की पेंशन राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई, बैंक से कर सकते हैं निकासी

लोहरदगा। सर्वजन पेंशन योजना के तहत लोहरदगा जिले के सभी लाभुकों को अगस्त 2026 की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। पेंशन की राशि सभी लाभुकों के संबंधित बैंक खातों में भेज दी गई है।

सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, लोहरदगा ने बताया कि सभी पेंशन लाभुक अपने संबंधित बैंक में जाकर खाते से अगस्त माह की पेंशन राशि की निकासी कर सकते हैं।

उन्होंने लाभुकों से अपील की है कि बैंक में लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते से संबंधित जानकारी, एटीएम/डेबिट कार्ड, पासबुक, पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment