लॉटरी के माध्यम से हुआ अध्यक्ष का चयन, धूमधाम से पूजा आयोजन का लिया गया निर्णय
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया निर्मला देवी ने की, जबकि संचालन विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार दांगी ने किया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में ग्रामीणों ने दुर्गा पूजा को इस वर्ष धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया। इसके बाद पूजा समिति के अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई। अध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार दांगी, पूर्व दुर्गा पूजा अध्यक्ष दशरथ कुमार, आकाश कुमार, विकास कुमार तथा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा ने अपना-अपना नाम प्रस्तुत किया।
सभी नामों पर आपसी सहमति बनने के बाद लॉटरी के माध्यम से अध्यक्ष का चयन किया गया। लॉटरी में मनोज कुमार कुशवाहा का नाम आने पर उन्हें दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए पूजा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में काशी महतो, सेवानिवृत्त किरानी नागेश्वर राम दांगी, सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामसुंदर दांगी, महादेव दांगी, परमेश्वर दांगी (गुरुजी), तीरथ राम दांगी, राजू लाल वर्मा, निरंजन दांगी, मुकुटधारी दांगी, महावीर दांगी, युवा मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार साव, यदुनंदन पांडेय, लखन दांगी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, विकास कुमार, कैलाश दांगी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।





















Total Users : 1117382
Total views : 2935433