खेल से युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास, नशे से दूर रखने में भी अहम भूमिका : भरत यादव
कुंदा (चतरा)। नवादा पंचायत के सुदूरवर्ती गांव उलवार में ग्रामीण युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला उलवार और बनियाडीह टीम के बीच खेला गया।
मैच का उद्घाटन नवादा पंचायत के मुखिया भरत यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने मैदान पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुखिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आपसी भाईचारा और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर रखने में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों को जरूरी बताते हुए उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की।
मुखिया ने दोनों टीमों को प्रोत्साहन स्वरूप फुटबॉल प्रदान कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर कैलु गंझु, संतोष गंझु, विकास गंझु, गणेश गंझु, कृष्णा गंझु समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।





















Total Users : 1117398
Total views : 2935452