Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नदी में आए अचानक बाढ में बर्तन धोने गई महिला बाल बाल बची, घंटो मशक्कत के बाद पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से निकाला गया सुरक्षित

On: August 18, 2023 8:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड थाना क्षेत्र के बडकरीया नदी पेटादेरी घाट में अचानक बाढ आ जाने के कारण शुक्रवार को बर्तन मांज रही एक महिला बीच नदी में फस गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेटादेरी की मंजु देवी बडकरीया नदी में बर्तन व कपड़ा धो रही थी। तभी अचानक नदी में तेज धार में अत्यधिक पानी आ गया, तो अचानक पानी का आवाज सुनकर महिला नदी के बिच में बने टिलहे पर खड़ी होकर बचाव के लिए आवाज लगाने लगी। नदी के बगल में घर होने के कारण महिला की आवाज घर वालों ने सुना और ग्रामीणो को जानकारी दी। उसके बाद सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीण नदी पहुंच, महिला को बचाने का प्रयास करने लगे और स्थानीय थाना में घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणो के सहयोग से घंटो कडी मशक्कत के बाद नदी में फंसी महिला को सुरक्षित निकलवाने में सफल हुवे। ग्रामीणों के अनुसार महिला जहां फंसी थी वहां पहुंच पाना कठिन हो रहा था। नदी में लगभग दस फीट पानी तेज धार के साथ बह रहा था। किसी तरह टीव को रस्से से बांधकर पुलिस व पेटादेरी के युवाओं ने महिला को बाहर निकालने में कामयाब रहे। ज्ञात हो कि नदी से अवैध बालू उठाव होने से नदी कहीं गड्ढा तो कहीं टिलहे का आकार ले रखा है। उसी टिलहे पर महिला सुरक्षित घंटो फंसी रही। महिला को सुरक्षित बाहर निकालने में ग्रमीणो व पुलिस प्रशासन ने अहम भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment