Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर 87 हजार की साइबर ठगी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ओमान में कार्यरत युवक के नाम और फोटो का दुरुपयोग, पुलिस ने शुरू की जांच

हंटरगंज (चतरा): साइबर अपराधियों ने अब सोशल मीडिया को ठगी का नया हथियार बना लिया है। हंटरगंज थाना क्षेत्र के खूटहेरा गांव निवासी सूर्यभान साव के नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए अज्ञात साइबर ठगों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली। इसके बाद ठग ने उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को इमरजेंसी का हवाला देकर रुपये मांगने शुरू कर दिए। झांसे में आकर दो लोगों ने कुल 87 हजार रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

पीड़ित सूर्यभान साव ने बताया कि वह ओमान में मजदूरी करता है और इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ है। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी तस्वीर का इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट तैयार कर लिया। इसके बाद आरोपी ने मैसेंजर और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को तत्काल पैसों की जरूरत बताकर संदेश भेजे तथा साथ में QR कोड भेजकर ऑनलाइन भुगतान कराने लगा।

इस साइबर ठगी में प्रिंस कुमार ने 27 हजार रुपये और अब्दुल्ला खान ने 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब दोनों ने सूर्यभान साव से संपर्क किया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ और ठगी की जानकारी सामने आई।

घटना के बाद सूर्यभान साव ने हंटरगंज थाना में लिखित शिकायत देकर साइबर अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी, ठगी गई राशि वापस दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि उनके नाम से सोशल मीडिया पर कोई पैसे मांगे, तो बिना पुष्टि किए किसी भी स्थिति में रुपये न भेजें।

पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर इमरजेंसी का संदेश मिलने पर पहले संबंधित व्यक्ति से फोन या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सत्यापन अवश्य करें। बिना पुष्टि के किसी भी खाते या QR कोड पर पैसे ट्रांसफर न करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment