Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शहीद चौक पर पुलिस कंट्रोल रूम तोड़कर शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने की योजना का विरोध

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भाजपा ने उपायुक्त के नाम डीडीसी को सौंपा ज्ञापन, कहा—प्रतिमा के लिए उचित स्थान का हो चयन

गुमला। गुमला जिला भाजपा कमेटी ने शहर के व्यस्ततम शहीद चौक स्थित पुलिस कंट्रोल रूम को हटाकर उसकी जगह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने की योजना पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में भाजपा नेताओं ने गुमला उपायुक्त के नाम डीडीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रतिलिपि गुमला एसपी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को भी भेजी गई है।

भाजपा कमेटी ने कहा कि शहीद चौक स्थित पुलिस कंट्रोल रूम का निर्माण पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने अपने विधायक निधि से कराया था। इसका उद्देश्य शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था। कंट्रोल रूम से पुलिस की निगरानी व्यवस्था के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों का संचालन भी किया जाता रहा है। बारिश के दौरान शहीद चौक पर तैनात यातायात पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए भी यह स्थान उपयोगी है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन आम लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं और उनकी प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए, लेकिन इसके लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया जाना जरूरी है। पार्टी का कहना है कि शहीद चौक पहले से ही देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों की स्मृति में बने शहीद स्मारक के लिए जाना जाता है।

भाजपा ने आशंका जताई कि इसी स्थान पर शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित किए जाने से शहीद स्मारक पर विशेष अवसरों पर होने वाले माल्यार्पण कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं। साथ ही शहर में पर्व-त्योहार अथवा किसी आपात स्थिति के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला पुलिस कंट्रोल रूम भी प्रभावित होगा।

भाजपा कमेटी ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिस कंट्रोल रूम को हटाने की योजना पर रोक लगाई जाए और शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने के लिए शहर में किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव, निर्मल गोयल, बबलू वर्मा, संदीप प्रसाद सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित शहरी जलापूर्ति परियोजना अंतर्गत गुमला नगर परिषद जलापूर्ति परियोजना पर सामुदायिक परामर्श बैठक आयोजित* * हर घर नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति से शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर होगा – रमेश कुमार चीनी उपाध्यक्ष नगर परिषद गुमला*

*गुमला जिले का सबसे महत्वपूर्ण विभाग खनन विभाग में पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से अवैध तरीके से हो रही है बालू तस्करी – विभूति कुमार के सेवानिवृत्ति से बनी है ऐसी स्थिति* * ना तो चालान काटे जा रहे हैं और ना ही अवैध तरीके से बालू, मिट्टी, पत्थर उत्खनन में रोक लगाने में जिला टास्क फोर्स कमेटी रूचि ले रहे जबकि सरकार अवैध उत्खनन को लेकर कड़ी कार्रवाई की घोषणा की है*

अल्पसंख्यक आयोग ने टंडवा कांड की समीक्षा की, दोषियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड अग्निशमन सेवा को मिली नई ताकत, 58 आधुनिक मिनी वाटर टेंडर का लोकार्पण

सरकारी राशन में अपात्र लाभुकों पर शिकंजा, वर्षों से लिया लाभ तो अब होगी वसूली

मुख्य सड़क बदहाल, पांच पंचायतों के मुखियाओं ने डीसी से लगाई गुहार

Leave a Comment