Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

युवा नेता ने फीता काटकर किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को फुटबॉल भेंट कर बढ़ाया उत्साह

कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड की बकच्चूमा पंचायत अंतर्गत ग्राम सिद्धू मैदान में शनिवार से पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन युवा नेता एवं भावी जिला परिषद उम्मीदवार सिकेंद्र खरवार ने फीता काटकर तथा फुटबॉल में किक मारकर किया। इस अवसर पर उन्होंने सिद्धू गांव के युवा खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण भी किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सिकेंद्र खरवार ने कहा कि खेल से व्यक्ति की पहचान बनती है और खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास का सशक्त माध्यम है तथा युवाओं को स्वस्थ और अनुशासित जीवन के लिए खेलों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के विकास के लिए वे हरसंभव सहयोग करते रहेंगे।

टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर अजय भारती उर्फ गोलू, राकेश भारती, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष संदीप उरांव, घनश्याम भारती, अशोक भारती (जेएलकेएम नेता), गिरेंद्र भारती, बिनय भारती, सेनापति, गोलू सिंह, लखन भुइयां, पिंटू भारती, बादल कुमार, शिवम भारती, सत्यम भारती सहित सिद्धू गांव के ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है तथा युवाओं में खेल के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment