Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ऑपरेशन भरोसा के तहत बरामद 20 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने कहा— जनता का विश्वास मजबूत करना चतरा पुलिस की प्राथमिकता

चतरा। चतरा पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन भरोसा’ के तहत बरामद किए गए 20 गुमशुदा मोबाइल फोन शनिवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने स्वयं सभी लाभुकों को उनके मोबाइल फोन सौंपे और आमजनों से गुम हुए मोबाइल की शिकायत तत्काल सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज कराने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आमजनों में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना प्रभारियों को गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित दर्ज मामलों एवं सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। अभियान के दौरान चतरा जिला एवं अन्य जिलों से कुल 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत सत्यापन के बाद उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया गया।

बरामद मोबाइलों में मयूरहंड थाना से 6, गिद्धौर थाना से 4, हंटरगंज थाना से 2, प्रतापपुर थाना से 6 तथा टंडवा थाना से 2 मोबाइल शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगों को सीईआईआर पोर्टल के उपयोग, गुम हुए मोबाइल की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी इस व्यवस्था की जानकारी देने की अपील की।

मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों ने चतरा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने कहा कि चतरा पुलिस भविष्य में भी आमजनों की सेवा, गुम हुई संपत्तियों की बरामदगी तथा जनविश्वास को मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाती रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment