Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चोरी की ट्रॉली बरामद, एक नाबालिग निरुद्ध; चार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

चतरा। चतरा पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी की ट्रॉली बरामद कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। बरामद ट्रॉली जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के दिरीदाग गांव से बरामद की गई। पुलिस ने मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरी की घटना लगभग एक सप्ताह पूर्व सदर थाना क्षेत्र के लेम गांव में हुई थी। गांव निवासी लखन राणा के घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली को अज्ञात चोरों ने आधी रात के दौरान चोरी कर लिया था। घटना के बाद पीड़ित ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की ट्रॉली राजपुर थाना क्षेत्र के दिरीदाग गांव में छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर ट्रॉली बरामद कर ली तथा मौके से एक नाबालिग को निरुद्ध किया। पूछताछ के बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चोरी की इस घटना के पीछे एक संगठित वाहन चोरी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। मामले में सुरेंद्र यादव, लोकेश्वर यादव, संतोष यादव एवं अरुण यादव की पहचान की गई है। इन सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment