Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मरीजों से सीधे की बातचीत, चिकित्सकों की तैनाती और श्रावणी मेला तैयारियों की समीक्षा के दिए निर्देश

देवघर। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को देवघर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया तथा साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, चिकित्सकीय सुविधाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं की समीक्षा की।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उपचार व्यवस्था पर फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवघर सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जल्द ही राज्य के अन्य जिलों से चिकित्सकों की तैनाती देवघर में की जाएगी, जिससे विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता बेहतर हो सके।

उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण अस्पताल की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से किया गया था। अस्पताल प्रशासन को सभी आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त रखने तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान मंत्री ने राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए शीघ्र ही उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा देवघर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पर चिकित्सा सुविधाओं को और सशक्त बनाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा में बड़ा हादसा: खेत जोतने के दौरान करंट लगने से दो भैंसों की मौत, किसान गंभीर रूप से झुलसा

लोहरदगा में सर्पदंश का कहर: धान रोपनी, घास काटने और सिंचाई के दौरान तीन महिलाएं शिकार, सदर अस्पताल में भर्ती

उपायुक्त ने की आईटीडीए योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

19 जुलाई को तीन पालियों में आयोजित होगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024

विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें : राज महेश्वरम

*घाघरा थाना क्षेत्र में दुस्साहस तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म फिर पंचायत में सुनवाई और सजा दी गई नगदी एक लाख जुर्माना पुलिस टीम पहुंची आरोपी गिरफ्तार*

Leave a Comment