Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

टैंकर की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

खेत से धान का बिचड़ा डालकर लौट रहा था अमित राय, मौके पर तोड़ा दम

देवघर। देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर देवपुर के समीप शनिवार को टैंकर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित राय के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अमित राय खेत में धान का बिचड़ा डालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही देवीपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के परिचालन पर नियंत्रण की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment