Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध बालू परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, अवैध खनन कारोबारियों में मचा हड़कंप

चौपारण (हजारीबाग)। चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिना वैध दस्तावेजों के बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर चौपारण थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। चालक से आवश्यक कागजात मांगे जाने पर वह वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत करते हुए प्रशासन से क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखने तथा ऐसे मामलों में नियमित कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगेगी और सरकारी राजस्व की भी सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment