Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

15 दिन से लापता महिला की तलाश में जुटी पुलिस

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पति का आरोप– प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई पत्नी, दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

उत्तर प्रदेश। इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुघध नगर में एक महिला के पिछले 15 दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई है। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला के पति राजकुमार ने जसवंतनगर थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उसकी पत्नी करीब 15 दिन पहले घर से चली गई थी। उसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ चली गई है। उन्होंने पुलिस से महिला की बरामदगी कर मामले की निष्पक्ष जांच करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला के घर से जाने के बाद परिवार संकट में है। दंपति के दो छोटे बच्चे अपनी मां के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment