Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबलों में चतरा, कुंदा, कान्हाचट्टी व सिमरिया ने दर्ज की जीत

चतरा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, रांची के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय 65वीं अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में हुआ। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 9 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर कुमार, विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव राकेश कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं फुटबॉल को किक मारकर किया।

प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक, अंडर-17 बालिका एवं अंडर-15 बालक वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन अंडर-17 बालिका वर्ग के मैच खेले गए, जिनमें चतरा, सिमरिया, टंडवा, लावालौंग, कुंदा, प्रतापपुर, हंटरगंज, कान्हाचट्टी, इटखोरी, मयूरहंड, गिद्धौर और पत्थलगड़ा प्रखंडों की टीमों ने भाग लिया।

पहले दिन खेले गए मुकाबलों में चतरा ने हंटरगंज, कुंदा ने इटखोरी, कान्हाचट्टी ने प्रतापपुर तथा सिमरिया ने पत्थलगड़ा को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं गिद्धौर, लावालौंग, टंडवा और मयूरहंड की टीमों ने बाय के आधार पर अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया।

प्रतियोगिता के शेष मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी दिनों में खेले जाएंगे। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर एडीपीओ राकेश पांडेय, एपीओ विनय जायसवाल, जिला नोडल खेल पदाधिकारी दीपक कुमार, राघवेंद्र चौधरी, संतोष कुमार सिंह सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, शिक्षक, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment