‘सबका योजना, सबका विकास अभियान 2026-27’ के तहत विकास थीम का हुआ चयन
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड की सभी पंचायतों में गुरुवार को ‘सबका योजना, सबका विकास अभियान 2026-27’ के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में अभियान के अंतर्गत निर्धारित नौ विकास थीमों में से प्रत्येक पंचायत के लिए प्राथमिकता के आधार पर एक थीम का चयन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन संबंधित पंचायतों के मुखियाओं की अध्यक्षता में किया गया। मझगांवां पंचायत में सरिता देवी, द्वारी पंचायत में जगदीश यादव, पहरा पंचायत में बेबी देवी, बरियातू पंचायत में डेगन गंझु, गिद्धौर पंचायत में निर्मला देवी तथा बारीसाखी पंचायत में सुमिरा देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।
ग्राम सभा में पंचायतों के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर विचार-विमर्श कर प्राथमिकताएं तय की गईं। इस दौरान द्वारी पंचायत ने ‘स्वच्छ एवं हरा-भरा गांव’ (थीम-5) को पंचायत के प्राथमिक विकास विषय के रूप में चयनित किया।
बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की भी जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों को एसआईआर गणना प्रपत्र (फॉर्म) सही एवं पूर्ण रूप से भरने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में पंचायत सचिव खुशबू लता कुमारी, प्रियंका प्रिया, दिगंबर पांडेय सहित पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।





















Total Users : 1064810
Total views : 2861937