WhatsApp Group Join Now
गुमला -मिशन बदलाव के जिला सचिव सय्यदा खातून,नगर अध्यक्ष ज्योति वर्मा,नगर सचिव ज्योति ग्लोरिया कुजूर के नेतृत्व में गुमला शहर में गंदे पानी की जलापूर्ति सप्लाई को लेकर डीसी गुमला को मांग पत्र दिया गया और बताया गया कि गुमला शहर के लोगों में महामारी फैलने का खतरा बहुत अधिक बढ़ गया है। लगातार दूषित सप्लाई पानी में जनता जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रही है और सप्लाई पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस पूरी आबादी को गंभीर बीमारियों की चपेट में ले सकते हैं। मिशन बदलाव टीम ने डीसी गुमला को बताया कि
नालियों के बीच से गुजरी पाइपलाइन और शहर के पटेल चौक, जशपुर रोड, इस्लामपुर , आजाद बस्ती , रजा कॉलोनी ,कुम्हार ढलान ,खंडिया पाड़ा और कई मुख्य इलाकों में जलापूर्ति की मुख्य पाइपलाइनें गंदी नालियों के अंदर से होकर गुजर रही हैं। नालियों के जाम होने और पाइप में लीकेज होने से नाली का सड़ा और कचड़ा पानी सीधे पीने वाले पानी में मिल जाता है और करमडीपा स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर और फिटकरी का सही अनुपात में इस्तेमाल न होने से पानी पूरी तरह साफ सप्लाई नहीं हो रहा है और बरसात के दिनों में नदियों का मटमैला पानी बिना सही ट्रीटमेंट के सीधे सप्लाई कर दिया जा रहा है । मिशम बदलाव टीम के प्रतिनिधि ने कहा कि सफाई और मेंटेनेंस का अभाव है जलमीनार (वाटर टैंक) और मुख्य सप्लाई लाइनों की समय-समय पर आंतरिक सफाई नहीं की जाती, जिससे पाइपों के भीतर गाद (मिट्टी) और कचड़ा जमा हो जाता




















Total Users : 1064805
Total views : 2861932