Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

​भाजपा संगठनात्मक विस्तार: परमेश्वर उरांव बने भंडरा उत्तरी मंडल के नए अध्यक्ष

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा। भारतीय जनता पार्टी, झारखण्ड प्रदेश द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार भंडरा उत्तरी मंडल का अध्यक्ष आकाशी गांव निवासी परमेश्वर उरांव को बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार जारी इस सूची में लोहरदगा जिले से भंडरा उत्तरी और कैरो मंडल के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची द्वारा जारी पत्र में लोहरदगा जिले के भंडरा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष के रूप में परमेश्वर उरांव के नाम की घोषणा की गई है। नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्र के भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

भाजपाईयों ने दी बधाई

 

नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परमेश्वर उरांव को बधाई दी। बधाई देने वालों में ईश्वरी मोहन, बालकृष्ण सिंह, राजू शर्मा,रंजीत यादव,प्रीतम गुप्ता, किशोर साहू, जलेश्वर महतो, केदार साहू, राजू तिवारी, मुन्नी लाल साहू, राजेंद्र साहू, उत्तम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। सभी नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भंडरा उत्तरी क्षेत्र में संगठन और मजबूत होगा.नियुक्ति के बाद परमेश्वर उरांव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को क्षेत्र में पुनः मजबूत कर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जाएगा। हर कार्यकर्ता को साथ लेकर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पार्टी मंच से आवाज उठाई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment