Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रमिला देवी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासमिति ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति जताई संवेदना

मयूरहंड (चतरा)। चतरा-हजारीबाग कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासमिति के सदस्य एवं मयूरहंड प्रखंड के मंधनियां निवासी निरंजन पाण्डेय उर्फ राजो बाबा की धर्मपत्नी प्रमिला देवी का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों एवं समाज के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मंधनियां स्थित श्मशान घाट पर वैदिक रीति-रिवाज एवं धार्मिक परंपराओं के साथ संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्वजातीय बंधु, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार के उपरांत कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासमिति, चतरा-हजारीबाग के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने दिवंगत प्रमिला देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जीवन और मृत्यु प्रकृति का शाश्वत सत्य है, लेकिन अपनों का बिछड़ना हमेशा पीड़ादायक होता है। उन्होंने प्रमिला देवी के सरल, स्नेहमयी एवं धार्मिक व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनका व्यवहार सभी के प्रति आत्मीय था और समाज में उनकी अलग पहचान थी। उपस्थित लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर महासमिति के मंत्री यशवंत पाण्डेय, कोषाध्यक्ष नीरज पाण्डेय, उप-कोषाध्यक्ष पंकज पाण्डेय, संरक्षक कृष्णदेव पाण्डेय, बिनोद पाण्डेय, मुरारी पाण्डेय, रामखेलावन पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, नवीन पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, भरत पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, रामजीवन पाण्डेय, कैलाश पाण्डेय, निवास पाण्डेय, जतन पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, कामदेव पाण्डेय सहित कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के सैकड़ों स्वजातीय बंधु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment