Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के सचिव श्री मनोरंजन कुमार ने मंडल कारा, लोहरदगा का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झालसा, रांची और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा के निर्देशानुसार 06 जून 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के सचिव श्री मनोरंजन कुमार ने मंडल कारा, लोहरदगा का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एलएडीसीएस चीफ श्री नसीम अंसारी व जेल प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं उन्होंने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों, रसोईघर, भोजन की गुणवत्ता, अस्पताल, स्वच्छता व्यवस्था, पीएलएसी तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की। वहीं डालसा सचिव ने महिला एवं पुरुष बंदियों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी समस्याओं, एवं विधिक आवश्यकता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बंदी को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। यदि किसी बंदी को अधिवक्ता, जमानत, अपील अथवा किसी अन्य कानूनी सहायता की आवश्यकता हो, तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। निरीक्षण के दौरान सचिव ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि बंदियों के मानवाधिकारों का पूर्ण सम्मान किया जाए तथा उन्हें समय पर भोजन, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छ वातावरण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बंदियों के कल्याण एवं न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्राथमिकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पत्रकार चमन कुमार के घर आयकर विभाग की छापेमारी: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला; निष्पक्षता साबित होने का दावा, जनप्रतिनिधियों की भी जांच की मांग

दबंगों ने आरक्षित सीट पर कब्जा कर दरोगा दंपती को पीटा, विरोध में काशीचक स्टेशन पर 1 घंटे तक ट्रेन के इंजन के आगे खड़ी रहीं महिला दारोगा

कुडू प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

पलाश बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत चार दिवसीय जिला स्तरीय गैर-आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ

पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़: कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा के पैर में लगी गोली, भारी मात्रा में पिस्टल व कारतूस बरामद

लोहरदगा से रांची पहाड़ी मंदिर तक निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर समिति ने बनाई रणनीति

Leave a Comment