Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कुडू प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*कुडू प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण*

…………………..

*गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश*

===============

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को कुडू प्रखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सर्वप्रथम उडुमुडु पंचायत स्थित बूथ संख्या-123 के मतदाताओं के बीच जाकर एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बीएलओ को सभी पात्र मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण, समय पर संग्रहण एवं प्राप्त प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ASDD (Absentee, Shifted, Dead and Duplicate) सूची का भी अवलोकन किया।

 

इसके उपरांत उपायुक्त ने जीमा पंचायत के बूथ संख्या-117 में एसआईआर का निरीक्षण किया। यहां गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। इस पर उन्होंने संबंधित बीएलओ पर्यवेक्षक के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश अंचल अधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) को दिया। साथ ही बीएलओ को गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

 

*प्रखंड कार्यालय में समीक्षा*

 

निरीक्षण से पूर्व उपायुक्त ने कुडू प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न पंचायतों में गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिन पंचायतों में कार्य अपेक्षाकृत धीमा पाया गया, वहां कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन आयोग का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

*नागरिकों से अपील*

 

उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करें। बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना संभव होगा।

 

_आज के निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, कुडू प्रखंड में एसआईआर कार्य के अनुश्रवण हेतु प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी-सह-जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार, अंचल अधिकारी-सह-एईआरओ संतोष कुमार, संबंधित बीएलओ पर्यवेक्षक, बीएलओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।_

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पत्रकार चमन कुमार के घर आयकर विभाग की छापेमारी: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला; निष्पक्षता साबित होने का दावा, जनप्रतिनिधियों की भी जांच की मांग

दबंगों ने आरक्षित सीट पर कब्जा कर दरोगा दंपती को पीटा, विरोध में काशीचक स्टेशन पर 1 घंटे तक ट्रेन के इंजन के आगे खड़ी रहीं महिला दारोगा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के सचिव श्री मनोरंजन कुमार ने मंडल कारा, लोहरदगा का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पलाश बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत चार दिवसीय जिला स्तरीय गैर-आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ

पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़: कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा के पैर में लगी गोली, भारी मात्रा में पिस्टल व कारतूस बरामद

लोहरदगा से रांची पहाड़ी मंदिर तक निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर समिति ने बनाई रणनीति

Leave a Comment