पूर्व मंत्री बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई का सशक्त आंदोलन है राष्ट्रीय जनता दल
चतरा: राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता रविवार को चतरा जिला मुख्यालय स्थित पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष यादव के आवास पर आयोजित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 30वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने केक काटकर एवं कार्यकर्ताओं को खिलाकर पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को बुलंद करने वाला एक मजबूत आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा हमेशा गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा एवं सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित रही है।
उन्होंने कहा कि राजद के संस्थापक एवं वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव ने समाज के दबे-कुचले और उपेक्षित वर्गों को एक मजबूत राजनीतिक आवाज देने का कार्य किया। उनकी सोच और नेतृत्व ने सामाजिक समरसता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पूर्व मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके समर्पण से ही संगठन निरंतर मजबूत होता है।
इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार, प्रदेश महासचिव अरुण यादव, पत्थलगड़ा बीस सूत्री अध्यक्ष विकास यादव, रामजीत दांगी, जितेंद्र दांगी, जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, विभिन्न प्रखंडों के बीस सूत्री अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित सैकड़ों राजद नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






















Total Users : 1056778
Total views : 2850816