Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिनदहाड़े घर के बाहर से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रखंड मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, सीसीटीवी नहीं होने से बढ़ी परेशानी

हंटरगंज (चतरा): चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार की सुबह घर के मुख्य गेट के पास खड़ी एक हीरो स्प्लेंडर बाइक अज्ञात व्यक्ति लेकर फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब बाइक स्वामी कुछ देर के लिए अपने मित्र के घर के अंदर गए थे। बाहर लौटने पर बाइक गायब मिली, जिसके बाद उनके होश उड़ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डाटम गांव निवासी रामप्रवेश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपनी हीरो स्प्लेंडर (संख्या- JH13L-2375) से हंटरगंज स्थित अपने मित्र कुंदन सिंह के घर पहुंचे थे। उन्होंने बाइक मुख्य गेट के पास खड़ी की और किसी काम से घर के अंदर चले गए। कुछ देर बाद बाहर आने पर बाइक वहां नहीं थी।

शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई परिचित मजाक में या किसी जरूरी काम से बाइक लेकर गया होगा। उन्होंने परिचितों से संपर्क किया और आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई, पर किसी ने बाइक ले जाते हुए नहीं देखा। मौके पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं होने के कारण चोर की पहचान करने में भी कठिनाई हो रही है।

घटना के बाद पीड़ित ने हंटरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामद करने की गुहार लगाई। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हंटरगंज मुख्यालय जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े बाइक चोरी होना बेहद चिंताजनक है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने बाजार और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस गश्त बढ़ाने, सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

इधर, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी परिचित व्यक्ति द्वारा बाइक ले जाने का प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और बाइक की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

दिनदहाड़े हुई इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि यदि प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में भी लोगों के वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो ग्रामीण इलाकों की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। अब लोगों की नजर पुलिस की जांच और चोरी गई बाइक की बरामदगी पर टिकी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment