Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला परिवहन कार्यालय, लोहरदगा द्वारा पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस विशेष शिविर का हुआ आयोजन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

जिला परिवहन कार्यालय, लोहरदगा द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक परिवहन विभाग की सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से सेन्हा प्रखंड, जिला लोहरदगा में पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 62 लोगों ने नवसिखुआ चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस/LL) के लिए आवेदन किया। आवेदन प्राप्त होने के उपरांत आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई तथा योग्य अभ्यर्थियों का ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट लिया गया। इसमें 24 अभ्यर्थी सफल हुए, जिन्हें मौके पर ही नवसिखुआ चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस/LL) प्रमाण-पत्र निर्गत कर दिया गया।

 

इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों के नागरिकों को उनके घर के निकट परिवहन विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराना तथा ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाना है।

 

शिविर के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों, जैसे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, ट्रैफिक नियम, हिट एंड रन मुआवजा योजना तथा गुड सेमेरिटन (Good Samaritan) प्रावधानों के संबंध में सड़क सुरक्षा कर्मियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

 

शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती जया सांखी मुर्मू, डी.आर.एस.एम. अमृतेश्वर गिरी, कृष्ण कुमार गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर अंजुम, आशीष एवं राजेश तथा रोजमाटा के कर्मचारी प्रमोद एवं अनमोल उपस्थित रहे।

 

जिला परिवहन कार्यालय, लोहरदगा द्वारा भविष्य में भी जिले के विभिन्न प्रखंडों में इस प्रकार के विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक ग्रामीणों को परिवहन विभाग की सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment