रांची/लोहरदगा।–झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आदिवासी समाज के युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता श्री कृष्णा चीक बड़ाईक को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त प्रमंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा चीक बड़ाईक ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री टाइगर जयराम महतो के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की विचारधारा एवं संगठन को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रत्येक गांव, पंचायत और प्रखंड तक मजबूत किया जाएगा। साथ ही युवाओं, किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, मूलवासियों एवं समाज के सभी वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
श्री कृष्णा चीक बड़ाईक ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया तथा विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।























Total Users : 1049755
Total views : 2840829