मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने पर दिया गया जोर
सिमरिया (चतरा)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की तैयारियों को लेकर 24 एवं 25 जून को बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सभी बीएलए, सुपरवाइजर एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार महतो एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान अनमैप्ड वोटर्स, विसंगति मैपिंग, अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की प्रविष्टियों के निष्पादन संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य को पारदर्शिता और गंभीरता से पूरा करने का निर्देश दिया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर सत्यापन अभियान, 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन तथा 7 दिसंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
प्रशिक्षण में मतदाताओं के वर्गीकरण, आवश्यक दस्तावेजों एवं दावा-आपत्ति प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं विश्वसनीय बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का सुगमता से उपयोग कर सके।






















Total Users : 1036762
Total views : 2822699