Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भंडरा: टंगरा टोली गांव में वज्रपात से किसान के बैल की मौत, ₹45 हजार का नुकसान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा । भंडरा थाना क्षेत्र के तिलसिरी टांगरा टोली गांव में गुरुवार को हुई तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान के मवेशी की मौत हो गई। इससे पीड़ित किसान को करीब 45 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किसान बिलियम मिंज का बैल घर के पास खेत में चर रहा था। इसी दौरान तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ और बैल उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही मवेशी की मौत हो गई। पीड़ित किसान बिलियम मिंज ने बताया कि खेती-किसानी ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। बैल की मौत से खेती का काम प्रभावित होगा। एक बैल की कीमत करीब 45 हजार रुपये थी, जो अब डूब गई। उन्होंने प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।

मुखिया ने दिया मदद का भरोसा

घटना की सूचना मिलने पर गडरपो पंचायत के मुखिया सुमित उरांव पीड़ित किसान के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। मुखिया ने किसान को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वज्रपात से हुई इस क्षति की रिपोर्ट तैयार कर अंचल कार्यालय को भेजी जाएगी। मुखिया सुमित उरांव ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्राकृतिक आपदा में मवेशी की मौत पर मिलने वाले मुआवजे का भुगतान जल्द से जल्द पीड़ित किसान को किया जाए, ताकि उसे आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी के चंगुल से छुड़ाई गईं 7 नाबालिग लड़कियां; सीडब्ल्यूसी को सौंपी गई

आकाशीय बिजली का तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत; परिजनों में कोहराम

कस्तूरबा विद्यालय में नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर आयोजित

आवासीय विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित

Leave a Comment