Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भंडरा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सर्वदलीय बैठक संपन्न

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी दुर्गा कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी दुर्गा कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं विश्वसनीय मतदाता सूची का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। मृत, स्थानांतरित अथवा अपात्र व्यक्तियों के नामों का नियमानुसार निष्पादन किया जा सके। मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन एवं स्थानांतरण से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने, मतदाताओं को जागरूक करने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया गया।बैठक के दौरान भाजपा,कांग्रेस,झामुमो व आजसू पार्टी के कार्यकर्ता ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। सभी दलों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए निर्वाचन प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मतदाता सूची की शुद्धता और व्यापकता ही स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय चुनावों की आधारशिला है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके। इस अवसर पर भाजपा से बिपता उरांव,जलेश्वर महतो, राजेश साहू,झामुमो से चन्द्रनाथ उरांव,बुधवा उरांव,हरि उरांव आजसू से आकाश यादव, इजराइल अंसारी,मजहर अंसारी,कांग्रेस से जुगल भगत,बिरसु उरांव,महावीर भगत,दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी के चंगुल से छुड़ाई गईं 7 नाबालिग लड़कियां; सीडब्ल्यूसी को सौंपी गई

आकाशीय बिजली का तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से महिला समेत दो की मौत; परिजनों में कोहराम

कस्तूरबा विद्यालय में नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर आयोजित

आवासीय विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित

Leave a Comment