Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में नशा एवं तस्करी रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया गया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला -नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला,  अजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न विद्यालयों में नशीली दावों के दुरुपयोग एवं तस्करी रोकथाम जागरूकता तथा अभियान (DAWN) ड्रग अवेयरनेस एंड वैलनेस नेवीगेशन का ए ड्रग फ्री इंडिया के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गुमला के विभिन्न विद्यालयों मैं जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया इसी क्रम में संत इग्नासियूस विद्यालय में भी नशा के रोकथाम एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री राम कुमार लाल गुप्ता ने कहा कि आज नवयुवको एवं बच्चों के बीच नशा व्यापक रूप से अपना जाल फैलता जा रहा है जिसे लोग अपना सुध बुध खोकर न केवल अपना स्वास्थ्य खराब कर रहे हैं बल्कि अपराध की दुनिया में भी जा रहे हैं। जो व्यक्ति नशा का आदी हो जाता है उसका पूरा परिवार परेशान रहता है। आगे उन्होंने कहा कि विश्व में नशे की रोकथाम की कड़ी में जागरूकता के साथ नशे की लत छुड़वाने के लिए प्रयासरत है नशा एक ऐसी बीमारी है मुक्ति के बिना अच्छे समाज और देश की कल्पना नहीं की जा सकती है उन्होंने विद्यार्थियों का प्रश्न का उत्तर देते हुए मिशन वात्सल्य डायन विषय एवं बाल विवाह के विषय पर भी बच्चों को विस्तृत रूप से जानकारी दी।
स्थाई लोक अदालत के सदस्य  शंभू सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के धरोहर हैं देश की जिम्मेवारी कल उनके कंधों पर होगा। इसलिए उन्हें सजग रहना होगा और नशा से दूर रहकर अपना पढ़ाई की ओर ध्यान देना होगा ताकि भविष्य में अपना कामयाबी हासिल कर सकें। नशा कामयाबी को रोकता है और बुराई की ओर ले जाता है इसलिए हमें नशे को ना और जीवन को हां कहना चाहिए।लीगल एड डिफेंस काउंसिल के  डी एन ओहदार एवं जितेंद्र सिंह ने भी बच्चों को नशा से दूर रहने का नसीहत दिया तथा उसे होने वाली हानियों के विषय में बताया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यालय के बच्चे ,डीएलएसए के प्रकाश कुमार पांडे एवं  पीएलबी राजेश सिंह प्रेम कुमार शाह आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाना प्रभारी राकेश कुमार हुए सम्मानित: डीआईजी ने सौंपा मेडल और प्रशस्ति पत्र

पुलिस का धमाका: साइबर अपराधी गिरफ्तार; अर्टिगा कार व स्कूटी सहित जाली दस्तावेजों का जखीरा जब्त

पुलिस-प्रशासन का महा-एक्शन: मुहर्रम को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च; चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद दिखे जवान

मिसाल: ग्रामीणों ने श्रमदान से बना डाली 3 किमी लंबी सड़क; निजी खर्च से चलाई जेसीबी और ट्रैक्टर

पागल बाबा अस्पताल की व्यवस्था भगवान भरोसे: भीषण गर्मी में घंटों इंतजार करने को मजबूर दिखे मरीज; रात की स्थिति और भी खौफनाक

मिशन चौक में श्रीराम दरबार मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन व महाआरती संपन्न:-पंकज जायसवाल* 

Leave a Comment