Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
On: June 19, 2026 6:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने दिया हरियाली का संदेश, बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में हुआ पौधरोपण
गुमला- नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जशपुर रोड स्थित बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा प्रकृति संरक्षण, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते रहे हैं। उनके जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर निरंतर जागरूकता अभियान चलाती रही है। राहुल गांधी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और प्रकृति संरक्षण के संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
मौके पर मनीष कुमार हिंदुस्तान, संजीव मलानी, नगर अध्यक्ष जय सिंह, गुलाम सरवर, रफी अली, रूपेश कुमार, सागीर आलम, अभिषेक सोरेंग, पंचम बिलुंग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में विशाल जुलूस निकाला गया एवं धरना प्रदर्शन करते हुए झारखंड सरकार को लेकर आक्रोश जताया*

चेंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल वित्त विभाग  पदाधिकारी के साथ बैठक की – जीएसटी वाले व्यापारियों को जेपीटी अनिवार्य 24 को पुनः कैंप का आयोजन*

आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की समाजसेवी सचिन कुमार साहू ने की निंदा

​खेत में काम करने के दौरान युवक को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में इलाज के बाद स्थिति खतरे से बाहर

उपायुक्त ने बिरसा आम बागवानी का किया निरीक्षण, इंटरक्रॉपिंग मॉडल डेवलप करने का दिया निदेश

उपायुक्त ने परहेपाट पंचायत में गोबरधन योजना का किया निरीक्षण, संचालन को और सुदृढ़ बनाने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय किस्को का किया निरीक्षण*

कांग्रेस प्रभारी का आरोप- निर्दलीय प्रत्याशी ने किया धनबल का इस्तेमाल, सहयोगियों ने दिया धोखा

बरामद मोबाइल और IMEI से खुलेगा देशव्यापी ठगी का राज, सद्दाम का रहा है आपराधिक इतिहास

डीसी ने एएस कॉलेज सहित कई केंद्रों का किया भौतिक निरीक्षण

प्रखंड कार्यालय में लगे जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, लापरवाह कर्मियों को समय पर आने की सख्त हिदायत

आईसीटी लैब, हॉस्टल और भोजनालय का जायजा ले चुके डीसी ने स्वच्छता को लेकर दिए कड़े निर्देश

Leave a Comment