Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

1857 के अमर नायकों की पावन धरा पर जुटे आला अधिकारी, परिजनों को किया सम्मानित

On: June 17, 2026 12:03 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ऐतिहासिक रोहिणी शहीद स्थल पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि! चकाचक होगा रोहिणी पार्क, DC बोले— “शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज के हीरो बनें”

न्यूज स्केल लाइव ब्यूरो

देवघर। शहादत दिवस के पावन अवसर पर देवघर के ऐतिहासिक रोहिणी शहीद स्थल पर एक बेहद गरिमामय और भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सैन्य और प्रशासनिक मर्यादा के साथ सबसे पहले राष्ट्रध्वज को सलामी देकर किया गया।

इसके उपरांत देवघर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक (SP) प्रवीण पुष्कर, नगर निगम महापौर, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, उप विकास आयुक्त (DDC) पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता (AC) हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) रवि कुमार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा देश की आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम (1857) के अमर महानायकों— शहीद सलामत अली, शहीद अमानत अली एवं शेख हारून की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शहीदों के बलिदान से सीख लेकर समाज की बेहतरी में दें योगदान: उपायुक्त

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनसमुदाय और प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीरों को नमन किया। उन्होंने कहा कि:

“आजादी की पहली लड़ाई (1857) के अमर नायकों—शहीद सलामत अली, शहीद अमानत अली और शहीद शेख हारून—के सर्वोच्च और अलौकिक बलिदान को पूरा देश नमन करता है। आज हम सब इतिहास की उस पावन और गौरवशाली धरा पर खड़े हैं, जिसे ‘रोहिणी शहीद स्थल’ के नाम से जाना जाता है। इन अमर वीरों को हमारी सबसे सच्ची और वास्तविक श्रद्धांजलि यही होगी कि हम इनके राष्ट्रप्रेम से सीख लें। देशहित व राज्य सेवा की भावना को सबसे ऊपर रखकर एक बेहतर और सशक्त भविष्य के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें तथा समाज की बेहतरी के लिए खुद एक ‘हीरो’ बनकर कार्य करें।”

जल्द शुरू होगा रोहिणी शहीद स्थल पार्क का जीर्णोद्धार

पर्यटन और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की बात करते हुए उपायुक्त ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि रोहिणी शहीद स्थल पार्क पूरे राज्य में प्रसिद्ध है और इसकी ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही इसके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण (Renovation and Beautification) का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही उपायुक्त ने स्मारक समिति के सदस्यों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि इस पार्क की बेहतरी और इसे और भी गौरवशाली व सुंदर बनाने के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने पड़ें, बेझिझक उठाएं; जिला प्रशासन इसके लिए हर संभव प्रशासनिक और वित्तीय मदद उपलब्ध कराएगा।

आज जो हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं, वह शहीदों की देन: एसपी

कार्यक्रम के दौरान देवघर पुलिस कप्तान (SP) प्रवीण पुष्कर ने भी शहीदों के अविस्मरणीय योगदान को नमन किया। भावुक होते हुए एसपी ने कहा कि: “मैं आज इस पावन भूमि पर आकर खुद को बेहद गौरवांवित महसूस कर रहा हूँ। हमारे शहीदों की अमूल्य शहादत ने भारतीय इतिहास में राष्ट्रभक्ति की एक ऐसी अनूठी और अमर गाथा लिखी है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे वीर देशभक्तों के दिखाए मार्ग और आदर्शों पर चलना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज आजाद भारत की इस खुली हवा में अगर हम चैन की साँस ले पा रहे हैं, तो यह सिर्फ और सिर्फ हमारे उन वीर शहीदों की वजह से है, जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना हमारे बेहतर कल के लिए अपना आज न्यौछावर कर दिया।”

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन आदर पूर्वक ‘शॉल’ देकर सम्मानित

शहादत दिवस के इस भावुक और गौरवशाली क्षण को और यादगार बनाते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सभी आश्रितों और परिजनों के प्रति गहरी कृतज्ञता और आभार व्यक्त किया गया। प्रशासन द्वारा सभी परिजनों को मंच पर आदर पूर्वक आमंत्रित कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

आकांक्षा परीक्षा और इंटर के शानदार रिजल्ट पर जताई खुशी, छात्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा

भू-राजस्व, आवास और मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी शिकायतों पर डीसी ने लिया कड़ा संज्ञान

राजकीय बुनियादी विद्यालय कुडू के कम्प्यूटर कक्ष में चोरी, लाखों के उपकरण क्षतिग्रस्त

विशेष शिविर में 670 आवेदन प्राप्त, 61 प्रमाण-पत्रों का हुआ निष्पादन

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

*दो राजनीतिक दल श्रेय लेने के चक्कर में जनता को दिगभ्रमित कर रही है,,सूरज अग्रवाल

मुहर्रम को लेकर भंडरा थाना में 18 जून को शांति समिति की बैठक, सभी समुदायों से सहयोग की अपील

एसआईआर के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक, लापरवाह BLO को सीओ ने लगाई फटकार

जेएसएलपीएस की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्ष्य प्राप्ति को लेकर उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं

लोहरदगा जिला का डेढ़ मीट्रिक टन आम्रपाली आम कोलकाता से दुबई के लिए किया गया निर्यात

Leave a Comment