Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में बाल श्रम के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई; धावा दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से [01] बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

On: June 16, 2026 8:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

 

 

लोहरदगा – उपायुक्त, लोहरदगा के निर्देशानुसार श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU), बाल कल्याण समिति(CWC), चाइल्ड हेल्प लाईन और स्थानीय पुलिस के संयुक्त ‘धावा दल’ (Raid Team) द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटलों, ढाबों और गैरेज में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम पर पूरी तरह से अंकुश लगाना और संकटग्रस्त बच्चों को सुरक्षित करना है।

प्रमुख कार्रवाई और रेस्क्यू:

श्रम अधीक्षक- आंद्रेस कुल्लू एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में गठित धावा दल ने लोहरदगा शहरी क्षेत्र एवं आसपास के संवेदनशील इलाकों में औचक छापेमारी की। इस दौरान कानून का उल्लंघन कर बाल श्रम करा रहे प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिकों को विमुक्त (रेस्क्यू) अभियान चलाया गया।

 

नियोक्ताओं पर होगी कानूनी कार्रवाई:श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) संसोधन अधिनियम के तहत सभी दोषी प्रतिष्ठान मालिकों और नियोक्ताओं के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जा रही है। बाल श्रम कराने के जुर्म में नियोक्ताओं पर भारी जुर्माने के साथ-साथ कानूनी सजा का भी प्रावधान है।

बच्चों का पुनर्वास:

मुक्त कराए गए सभी बच्चों को चिकित्सा जांच के बाद बाल कल्याण समिति (CWC), लोहरदगा के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। समिति के आदेशानुसार बच्चों को काउंसिलिंग की गई और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उनके परिवारों को भी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

प्रशासन की अपील:

लोहरदगा जिला प्रशासन सभी व्यापारियों, दुकानदारों और नागरिकों से अपील करता है कि वे किसी भी नाबालिग बच्चे को काम पर न रखें। बाल श्रम एक सामाजिक अभिशाप और कानूनी अपराध है। यदि किसी भी स्थान पर बाल श्रम की सूचना मिलती है, तो तुरंत इसकी जानकारी जिला प्रशासन, श्रम विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

मुख्य रूप से धावा दल में सदस्य, बाल कल्याण समिति पूजा कुमारी, लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान के जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार, संरक्षण पदाधिकारी, संस्थानिक- देखरेख अनुरंजन कुमार चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक रवि कुमार तथा श्रम विभाग श्रम परिवर्तन पदाधिकारी अल्बानुस बारा एवं कर्मी दयानंद कुमार एवं रूपेश सिंह मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा जिला का डेढ़ मीट्रिक टन आम्रपाली आम कोलकाता से दुबई के लिए किया गया निर्यात

नियति का क्रूर खेल: एक ही काम से निकले 4 सगे भाइयों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

NEET-2026 परीक्षा को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने की बैठक* *कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश*

*गुमला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का 12 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा हुआ है* * हड़बड़ाइए नहीं आगे भी बहुत कुछ होगा थोड़ा धैर्य रखें झारखंड सरकार को लेकर कहा जनता कांग्रेस झामुमो गठबंधन को जान चुके हैं – पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 

अवैध अफीम और डोडा तस्करों की कमर तोड़ने वाले जांबाज पुलिस अधिकारी को मिला बड़ा सम्मान

पंचायत भवन में 15वें वित्त की योजनाओं की हुई गहन समीक्षा, फाइलों को खंगाला

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) की प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए बड़े फैसले

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 26 जून तक चलेगा विशेष नशामुक्ति अभियान

अस्पताल में गंदगी पर भड़के उपायुक्त, कहा— अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे सरकारी योजनाओं का लाभ

करोड़ों की महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप, किसानों के भविष्य पर संकट

थाना प्रभारी के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

अपराधी चाहे जितना बचने की कोशिश करे, कानून आखिरकार उसका पता ढूंढ ही लेता है

Leave a Comment