Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दी बधाई-आजादी के बाद पहली बार इस क्षेत्र में दौड़ेगी रेल*

On: June 14, 2026 7:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला -दक्षिणी झारखंड के विकास इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। वर्षों से रेल संपर्क की प्रतीक्षा कर रहे गुमला, लोहरदगा, जशपुर और आसपास के लाखों लोगों का सपना अब साकार होने की ओर बढ़ चुका है।क्षेत्र के दर्जनों प्रतिनिधियों के मांग को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दिये सौगात के लिए चैंबर ऑफ कॉमर्स गुमला की टीम ने बधाई दी है। लोहरदगा रेल लाइन को विस्तारित करते हुए छत्तीसगढ़ के धर्मजयगढ़ तक नई रेलवे लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्र सरकार ने अधिसूचित कर दिया है। रेल मंत्रालय (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे) ने केंद्रीय सरकार रेल मंत्रालय अधिनियम 1889 की धारा 2 खंड 37 क द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक उद्देश्य में राष्ट्रीय अवसंरचना  उपलब्ध कराने हेतु झारखंड एवं छत्तीसगढ़ राज्यों में लोहरदगा से गुमला होते हुए पत्थलगांव धरमजयगढ़ तक 291 °881 किलोमीटर नई रेलवे लाइन बनाने के परियोजना का अधिसूचना जारी किया है। यह परियोजना केवल एक रेलवे लाइन नहीं, बल्कि झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक उत्थान की मजबूत आधारशिला साबित होगी। रेल मंत्रालय के अनुसार झारखंड में प्रस्तावित रेल मार्ग लोहरदगा के अलावा सेन्हा, घाघरा, टोटो, गुमला, रायडीह के पोगरा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन बनेगा साथ ही लोदाम और जशपुर के अलावा इस मार्ग पर कई नए रेलवे स्टेशन स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है, जिससे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों को भी देश की मुख्यधारा से सीधा रेल संपर्क मिलेगा। नई रेलवे लाइन बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कोलकाता, रांची सहित देश के विभिन्न हिस्सों तक यात्रा के लिए लंबी दूरी तय कर ट्रेन पकड़ने की मजबूरी नहीं रहेगी। किसान अपनी कृषि उपज को बड़े बाजारों तक आसानी से पहुंचा सकेंगे, व्यापार को नई गति मिलेगी और खनिज संपदा से समृद्ध इस क्षेत्र में औद्योगिक निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही पर्यटन, होटल, परिवहन, ढाबा और सेवा क्षेत्र में हजारों नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना केवल रेल लाइन नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक कायाकल्प का माध्यम बनेगी।।
बधाई देने वालों में एफजेसीसीआई के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी सहित पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, हिमांशु केसरी अनमोल गुप्ता,  नीवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, बबलू वर्मा ,सचिव प्रणय कुमार,कोषाध्यक्ष अजय कुमार सहसचिव राहुल केसरी पी आर ओ प्रतीक अग्रवाल रितेश गुप्ता ,मीडिया प्रभारी मनीष कुमार केशरी, कार्यकारिणी सदस्यों में गुरमीत सिंह ,पंकज खंडेलवाल ,अनिकेत कुमार, संजीव मालानी, विकास सिंह उप समिति सदस्य शेखर अग्रवाल, रजत केसरी, शिवम जायसवाल, दिनेश कुमार ,कुणाल कुमार समेत सभी व्यपारी गण शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की हुंकार: राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने थामा दामन; चुनावी बिगुल फूंका

विश्व रक्तदान दिवस के  अवसर में मारवाड़ी युवा मंच ने 30 यूनिट रक्तदान किया*

मारवाड़ी युवा मंच का बड़ा सेवा कार्य: पुरुषोत्तम मास पर राहगीरों के बीच बांटा 100 लीटर नींबू पानी और खीरा; भीषण गर्मी में लोगों को मिली भारी राहत

लोहरदगा-गुमला-धर्मजयगढ़ रेल परियोजना क्षेत्र के विकास की नई धुरी बनेगी -राजनील तिग्गा

रफ्तार का कहर, ऑटो की भीषण टक्कर में महिला किसान की मौत: बाजार से सब्जी बेचकर लौट रही थी

एसआईआर के तहत अनमैप्ड मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

मैरिज हॉल में खूनी खेल: काम करने पहुंची पत्नी पर कलयुगी पति का चाकू से जानलेवा हमला

12 वर्षीय जुड़वां भाइयों के लापता होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करण-अर्जुन को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹50,000 का इनाम; पहले घोषित थी ₹11 हजार की राशि

भीषण सड़क हादसा: जियारत कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत; कार और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर

शोले फिल्म जैसा हाई-ड्रामा: शादी की जिद पर अड़ा आशिक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ा; प्रेमिका के पहुंचते ही नीचे उतरा

खौफनाक वारदात: पति ने ग्राइंडर मशीन से रेतकर की दिव्यांग पत्नी की निर्मम हत्या; आरोपी दौलत गिरफ्तार

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

Leave a Comment