Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा-गुमला-धर्मजयगढ़ रेल परियोजना क्षेत्र के विकास की नई धुरी बनेगी -राजनील तिग्गा

On: June 14, 2026 7:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला- कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि सह दिशा सदस्य राजनील तिग्गा ने लोहरदगा से गुमला होते हुए धर्मजयगढ़ तक प्रस्तावित नई रेलवे लाइन परियोजना को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए सांसद सुखदेव भगत के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि वर्षों से रेल संपर्क की मांग कर रहे गुमला और आसपास के जिलों के लोगों के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। राजनील तिग्गा ने कहा कि सांसद सुखदेव भगत ने लोकसभा में लगातार इस मुद्दे को मजबूती से उठाया और रेल मंत्रालय के समक्ष क्षेत्र की जरूरतों को प्रभावी ढंग से रखा। उनके अथक प्रयासों और निरंतर पैरवी का ही परिणाम है कि लोहरदगा-गुमला-धर्मजयगढ़ रेल परियोजना को केंद्र सरकार की स्वीकृति की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
उन्होंने कहा कि गुमला जैसे आदिवासी बहुल और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध जिले को अब तक रेल नेटवर्क से नहीं जोड़ा जाना विकास की राह में बड़ी बाधा थी। नई रेलवे लाइन बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिलेगा।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि गुमला की पहचान परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की जन्मभूमि, आंजन धाम, टांगीनाथ धाम और सिरा सीता नाला जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के कारण पूरे देश में है। रेल संपर्क स्थापित होने से पर्यटन को भी नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों की आय बढ़ेगी। राजनील तिग्गा ने कहा कि यह परियोजना केवल रेलवे लाइन बिछाने की योजना नहीं है, बल्कि झारखंड के सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का मजबूत माध्यम बनने जा रही है। किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा होगी, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र में औद्योगिक निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
उन्होंने कहा कि सांसद सुखदेव भगत ने हमेशा जनता की आवाज को संसद तक पहुंचाने का कार्य किया है। रेल परियोजना की दिशा में मिली यह सफलता उनके जनसरोकार और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। गुमला, लोहरदगा और आसपास के क्षेत्रों की जनता इस पहल के लिए सांसद के प्रति आभार व्यक्त कर रही है। राजनील तिग्गा ने उम्मीद जताई कि परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी, ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके और विकास की नई इबारत लिखी जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मारवाड़ी युवा मंच का बड़ा सेवा कार्य: पुरुषोत्तम मास पर राहगीरों के बीच बांटा 100 लीटर नींबू पानी और खीरा; भीषण गर्मी में लोगों को मिली भारी राहत

*चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को दी बधाई-आजादी के बाद पहली बार इस क्षेत्र में दौड़ेगी रेल*

रफ्तार का कहर, ऑटो की भीषण टक्कर में महिला किसान की दर्दनाक मौत: बाजार से सब्जी बेचकर लौट रही थी

एसआईआर के तहत अनमैप्ड मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

मैरिज हॉल में खूनी खेल: काम करने पहुंची पत्नी पर कलयुगी पति का चाकू से जानलेवा हमला

12 वर्षीय जुड़वां भाइयों के लापता होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन: करण-अर्जुन को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹50,000 का इनाम; पहले घोषित थी ₹11 हजार की राशि

भीषण सड़क हादसा: जियारत कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत; कार और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर

शोले फिल्म जैसा हाई-ड्रामा: शादी की जिद पर अड़ा आशिक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ा; प्रेमिका के पहुंचते ही नीचे उतरा

खौफनाक वारदात: पति ने ग्राइंडर मशीन से रेतकर की दिव्यांग पत्नी की निर्मम हत्या; आरोपी दौलत गिरफ्तार

लोहरदगा में CSR कार्यों को मिलेगी नई गति, उपायुक्त ने हिण्डाल्को व बैंकों को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

अनमैप्ड मतदाताओं के घर पहुंचे उपायुक्त, कराई मतदाता सूची मैपिंग

अंचल कार्यालय में म्यूटेशन कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, उपायुक्त और एसपी से शिकायत; चौकीदार ने आरोपों को नकारा

Leave a Comment