लोहरदगा।-उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने आज ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ईवीएम-वेयरहाउस का भौतिक अवलोकन करते हुए सुरक्षा संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्य स्थिति, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, डबल लॉक सिस्टम तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जानकारी प्राप्त की। साथ ही वेयरहाउस में प्रवेश एवं निकासी पंजी का भी निरीक्षण किया। साथ ही, उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। आज इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी के प्रभार में परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।



















Total Users : 1004305
Total views : 2778213