Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोयला लदे वाहन के चकमे से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दो की टांग टूटी, पुलिस ने वाहन को लिया कब्जे में

गिद्धौर (चतरा)। चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया मोड़ के दूधपैनिया के समीप गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना अज्ञात कोयला लदे वाहन के चकमे से हुई, जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोयला खाली कर एक वाहन कटकमसांडी की ओर से चतरा जा रहा था, जबकि बाइक सवार हजारीबाग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन के चकमे से बाइक चालक संतुलन खो बैठा और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों की टांग टूट गई, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। घायलों की पहचान डांटो गांव के निवासियों के रूप में हुई है। बताया गया कि सभी लोग सिंदुरवे गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना एंबुलेंस एवं पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कोयला वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे भारी वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

कोयला लदे अनियंत्रित हाइवा का कहर: होटल के पास दुधारू गाय को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment