Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड के लाल रोहित ने रचा इतिहास: बेंगलुरु इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स में जीता रजत पदक, एशियाई खेलों के लिए ठोंका दावा

On: June 1, 2026 10:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

होनहार पैरा एथलीट ने शॉट पुट में 9.64 मीटर गोला फेंककर बढ़ाया मान; स्टेशन पर खेल प्रेमियों ने माला पहनाकर किया भव्य स्वागत

न्यूज स्केल लाइव

देवघर/जसीडीह: झारखंड के होनहार और हौसले से लबरेज पैरा एथलीट रोहित कुमार ने बेंगलुरु के ऐतिहासिक श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित ने पुरुष शॉट पुट (गोला फेंक) F36 वर्ग में देश-विदेश के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए रजत पदक (Silver Medal) जीतकर पूरे झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है।

सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 9.64 मीटर दूर फेंका गोला

विश्व पैरा एथलेटिक्स (WPA) से मान्यता प्राप्त इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 मई 2026 तक किया गया था। इसमें कई देशों के नामी पैरा एथलीटों ने हिस्सा लिया।

27 मई को आयोजित पुरुष F36 शॉट पुट के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में रोहित कुमार ने अपनी बेहतरीन तकनीक का परिचय दिया। उन्होंने अपने छह प्रयासों में क्रमशः 8.73 मीटर, 8.78 मीटर, 8.95 मीटर, 9.11 मीटर, 8.85 मीटर तथा अपने अंतिम और सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 9.64 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर रजत पदक पर कब्जा जमाया।

आईची-नागोया एशियाई पैरा खेलों के लिए दावेदारी मजबूत

रोहित कुमार की इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल बाबा नगरी देवघर बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। इस शानदार और रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने आईची-नागोया 2026 एशियाई पैरा खेलों के लिए भारतीय टीम में चयन की अपनी दावेदारी को बेहद मजबूत कर लिया है।

देश के लिए गोल्ड जीतना अगला लक्ष्य: रोहित

अपनी इस शानदार सफलता पर बेहद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पदक विजेता रोहित कुमार ने कहा— “यह मेडल मेरी सालों की कड़ी मेहनत, मेरे प्रशिक्षकों (कोच) के कुशल मार्गदर्शन और समस्त झारखंडवासियों के आशीर्वाद का प्रतिफल है। मेरा अगला लक्ष्य एशियाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराकर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।”

जसीडीह स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों और माला के साथ जोरदार स्वागत

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश और राज्य का मान बढ़ाकर जैसे ही रोहित कुमार जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे, वहां पहले से मौजूद खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया।

इस गौरवमयी अवसर पर मनीष सिंह, बमबम दूबे, देव कुमार, संजीव झा एवं सूरज आनंद झा सहित दर्जनों खेल प्रेमियों व स्थानीय नागरिकों ने रोहित को फूलों की माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी एशियाई खेलों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

*सिसई थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस के अवशेष डोभा में फेंककर हिंदू आस्थाओं को भड़काने की साज़िश बजरंग दल एवं ग्रामीणों ने आक्रोश जताया दोषियों को प्रशासन गिरफ्तार करें*

एडीजी की हाई-प्रोफाइल बैठक: अपराधियों और भू-माफियाओं का नेटवर्क ध्वस्त करने का आदेश; बेहतर काम के लिए एसएसपी व सिटी एसपी सम्मानित

कांग्रेस नेता की माता के निधन पर शोक: ढांढस बंधाने पहुंचे पूर्व सांसद धीरज साहू और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह

सीडीपीओ कार्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल: सहायिका लीला सिन्हा को बिना लिखित आदेश ड्यूटी से रोका; आंगनबाड़ी कर्मियों ने लगाया वित्तीय गड़बड़ी का आरोप

समाहरणालय में सांसद की अगुवाई में दिशा की महाबैठक: योजनाओं की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को कड़ा अल्टीमेटम, डीसी-विधायकों संग मथा एजेंडा

पीएचइडी की बड़ी लापरवाही: नल-जल योजना फेल, 90% जलमीनार खराब; भू-दाताओं ने बाउंड्री मार जलमीनार को बनाया निजी संपत्ति

एनटीपीसी कोल रोड पर भारी बवाल: उपायुक्त के आदेश के बाद भी जेएआरएल कंपनी का निर्माण जारी, ग्रामीणों ने फूंका अनिश्चितकालीन आंदोलन का बिगुल

मानवता शर्मसार: रास्ता बंद होने के विरोध में कंधे पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पीएम श्री स्कूल पर रास्ता रोकने का आरोप

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: थाना क्षेत्र से 163 किलो से अधिक डोडा जब्त, ₹22 लाख से ज्यादा आंकी गई कीमत

महागठबंधन की स्थिति मजबूत, एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित: सुखदेव भगत* 

लोहरदगा में 3 जून को विश्व साइकिल दिवस पर भव्य रैली, नेशनल साइक्लिस्ट पुष्पा कुमारी होंगी मुख्य आकर्षण

वित्तरहित शिक्षण संस्थान अनुशंसा की प्रति जलाएंगे

Leave a Comment