वहान चेकिंग अभियान में 1 दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों से वसूला गया जुर्माना

0
136

न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी( चतरा)। सोमवार को इटखोरी थाना गेट के सामने पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बिना कागजात व बिना हेलमेट के 1 दर्जन से अधिक दोपहिया वाहनों का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। पुलिस की इस चेकिंग से बाइक सवारों में जैसे मानो हड़कंप मच गया। कई बाइक चालक दूर से ही चेकिंग देखकर बाइक घुमाकर दूसरे रास्ते से होकर रफूचक्कर हो गए। वहीं इस दौरान इटखोरी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि यातायात नियमों को अनदेखी करना बड़ा हादसा का कारण बन सकता है। इस लिए घर से जब भी बाहर निकले तो यातायात नियमों का पालन अवश्य करें, नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना पर विराम लगना संभव है। उधर, पुलिस की चेकिंग अभियान से बाइक व कार सवारों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मचा गया। अभियान में एएसआई दुखी राम महतो एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।