Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जन भागीदारी अभियान-सबसे दूर, सबसे पहले” के तहत 18 से 25 मई तक दूरस्थ गांवों में लगाए जाएंगे विशेष शिविर

On: May 20, 2026 11:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*पीवीटीजी परिवारों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन का विशेष अभियान शुरू*

……………………………

*”जन भागीदारी अभियान-सबसे दूर, सबसे पहले” के तहत 18 से 25 मई तक दूरस्थ गांवों में लगाए जाएंगे विशेष शिविर*

………………………..

*आवास, सड़क, बिजली की योजनाओं, स्वास्थ्य जांच, पोषण समेत कई योजनाओं का मिलेगा लाभ*

…………………….

*उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी*

——————–

*लोहरदगा।*

 

*”जन भागीदारी अभियान-सबसे दूर, सबसे पहले”* के तहत 18-25 मई 2026 तक पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान जिला प्रशासन लोहरदगा द्वारा जिला के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का संचालन जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

 

आज इस अभियान के बारे लोगों में जनजागरूकता हेतु आज उपायुक्त संदीप कुमार मीना द्वारा जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

 

*शिविर के माध्यम से दिया जाएगा योजनाओं का लाभ*

 

उपायुक्त ने बताया कि अभियान के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं जनजातीय बहुल गांवों में रहने वाले पीवीटीजी परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ शिविर के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर में सबको पक्का घर, हर घर नल से जल, गांव-गांव तक सड़क, हर घर बिजली, शिक्षा के लिए हॉस्टल, कौशल विकास, दूर दराज गांव तक मोबाइल मेडिकल यूनिट, सबको पोषण, उन्नत आजीविका, दूर दराज गांव तक मोबाइल नेटवर्क, पीवीटीजी परिवारों का सर्वे से जुड़ी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।

 

अभियान के दौरान आयोजित विशेष शिविरों में स्वास्थ्य जांच, आधार एवं अन्य दस्तावेज सत्यापन, राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, शिक्षा, आवास, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध करायी जाएंगी।

 

उपायुक्त ने जानकारी दी कि 18 मई से “जन भागीदारी सप्ताह” के साथ अभियान की शुरुआत हो चुकी है। 19 मई से 25 मई तक चयनित गांवों में लगातार शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

*20 को विशेष अभियान*

 

20 मई को “विलेज इमर्शन ड्राइव” के तहत प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं आदि कर्मयोगियों द्वारा पीएम जनमन (PM JANMAN) एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के चयनित गांवों में पहुंच कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित करेंगे तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं का आकलन करेंगे।

 

21 मई से 23 मई तक आदि सेवा केंद्रों में विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शिकायतों एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

24 मई को अभियान से संबंधित उपलब्धियों एवं फील्ड रिपोर्ट का संकलन किया जाएगा। जिसके बाद उपायुक्त द्वारा अभियान के प्रगति की समीक्षा कर रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

 

उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है।

 

आज इस अवसर पर उप विकास आयुक्त के प्रभार में सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

……………………….

*”जन भागीदारी अभियान-सबसे दूर, सबसे पहले”*

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम को जून माह में प्रारंभ करने का निदेश

डालसा लोहरदगा की मानवीय पहल: बढ़ती गर्मी के बीच राहगीरों और पुलिसकर्मियों को बांटी पानी की बोतलें और ORS घोल

लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: पान मसाला और खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त, जांच के लिए भेजे गए कोलकाता और रांची

​लोहरदगा: निर्वाचन कार्यों में लापरवाही पर मूल कार्य से भी होंगे निष्कासित, उप निर्वाचन पदाधिकारी ने दी सख्त चेतावनी

उपायुक्त ने NCORD की जिला स्तरीय समिति की बैठक में दिये पदाधिकारियों को निदेश

दुर्घटना संभावित स्थान में साइनेज लगवाएं, स्थान की संयुक्त जांच करें: संदीप कुमार मीना

*उपायुक्त ने किया खरीफ कर्मशाला का उदघाटन, 500 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

ऑनलाइन फार्मेसी और भारी छूट के खिलाफ केमिस्टों का देशव्यापी बंद; दवा दुकानें ठप, मरीज बेहाल

जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला में उमड़े 550 किसान; सभी प्रखंडों में बनाए जाएंगे सोलर कोल्ड स्टोरेज, डीडीसी ने दी आकस्मिक खेती की सलाह

उपायुक्त रवि आनंद के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर बनाया गया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट; जिला प्रशासन ने जारी किया हाई-अलर्ट

जेसीबी ऑपरेटर यूनियन संघ की बैठक में बड़ा फैसला; अब ऑपरेटरों को मिलेगा न्यूनतम ₹22,000 मासिक वेतन, दैनिक मजदूरी ₹1,000 तय

चोरों का बढ़ा मनोबल; मुर्गी फार्म से बैटरी व इन्वर्टर चोरी, मुखिया ने गश्ती बढ़ाने की मांग की

Leave a Comment