एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी की टीम ने की त्वरित कार्रवाई, सभी आरोपी भेजे गए जेल
इटखोरी (चतरा) | न्यूज स्केल लाइव
चतरा पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले एक सक्रिय और शातिर गिरोह के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोबाइल छिनतई के आरोप में गिरोह के 4 शातिर अपराधियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है । इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई तेज रफ्तार बाइक और लूटा गया स्मार्टफोन भी बरामद कर लिया गया है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि चतरा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में की गई है।
रितिक कुमार की लिखित शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चतरा सदर थाना क्षेत्र के केशरी चौक निवासी रितिक कुमार (पिता- स्वर्गीय रामजतन सिंह) के साथ मोबाइल छिनतई की वारदात हुई थी। इस संदर्भ में पीड़ित रितिक कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर रविवार (17 मई 2026) को इटखोरी थाने में कांड संख्या 64/2026 दर्ज किया गया।
एसपी के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम, घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी
मामला दर्ज होते ही चतरा पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कांड के त्वरित उद्भेदन और अपराधियों की धरपकड़ के लिए इटखोरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया। चतरा एसपी को मिले गुप्त इनपुट और सटीक सूचना के आधार पर इस स्पेशल टीम ने त्वरित और रणनीतिक कार्रवाई करते हुए छिनतई की घटना में संलिप्त चारों अभियुक्तों को विभिन्न ठिकानों से धर दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया सामान और वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद कर ली।
लूटा गया वीवो मोबाइल और पल्सर बाइक जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान विधिवत जब्त किए हैं:
स्मार्टफोन: एक VIVO V60 कंपनी का मोबाइल फोन (जो रितिक कुमार से छीना गया था) ।
वाहन: घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई सफेद रंग की एक पल्सर NS160 मोटरसाइकिल ।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान और पता:
पुलिस की गिरफ्त में आए चारों आरोपी इटखोरी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं, जिनकी पहचान इस प्रकार की गई है:
सागर पासवान (पिता- महेश पासवान, निवासी- परोका, थाना- इटखोरी, जिला- चतरा) ।
राहुल कुमार पासवान (पिता- स्वर्गीय गणेश पासवान, निवासी- धनखेरी, थाना- इटखोरी, जिला- चतरा) ।
मो० मासुक (पिता- मो० मंसूर, निवासी- धनखेरी, थाना- इटखोरी, जिला- चतरा) ।
मो० साजिद (पिता- मो० सलीम, निवासी- धनखेरी, थाना- इटखोरी, जिला- चतरा) ।
इस जांबाज छापेमारी टीम को मिली सफलता:
इस त्वरित ऑपेरशन को सफल बनाने वाले छापामारी दल में मुख्य रूप से शामिल रहे:
पुअनि अभिषेक कुमार सिंह (थाना प्रभारी, इटखोरी थाना, चतरा) ।
पुअनि विजय कुमार सिंह (इटखोरी थाना, चतरा) ।
इटखोरी थाना के सशस्त्र बल के जवान ।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।





















Total Users : 971163
Total views : 2734298