Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर सह मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

On: May 17, 2026 8:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर सह मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

लोहरदगा —झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा श्री राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में मंडल कारा लोहरदगा में जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार, एलएडीसीएस चीफ श्री नसीम अंसारी, डिप्टी चीफ़ श्री उमेश कुमार, सहायक श्री सुदामा साहू, जेल प्रशासन के अधिकारी, सदर अस्पताल की चिकित्सा टीम उपस्थित थे। वहीं मंडल कारा के

बंदियों को उनके अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा जेल अदालत की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही बंदियों की समस्याओं को सुन गया और उन समस्याओं का समाधान करने का कार्य किया गया। इसके अलावा बंदियों से उनके केस से संबंधित जानकारी लिया गया। वहीं डालसा सचिव ने जेल में स्थापित नवनिर्मित जेल विधिक सहायता क्लिनिक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्लीनिक में एलएडीसीएस के अधिवक्ता बंदियों को कानूनी सहायता प्रदान करेंगे। साथ ही उन्होंने मंडल कारा में नवनिर्मित शिशु गृह के बारे में बताया। शिशु गृह उन बच्चों के लिए बनाया गया है जो मंडल कारा में बंद महिला बंदियों के साथ हैं। शिशु गृह में बच्चों के खेलने, सीखने और पढ़ने की पूरी व्यवस्था है। उसके अलावा बंदियों से मुलाकात करने के लिए आने वाले परिजनों व परिचितों की सहायता के लिए मुलाकात कानूनी सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इस सहायता केंद्र का उद्देश्य बंदियों के परिजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, बंदियों से सुगम मुलाकात सुनिश्चित कराना, उनके समस्याओं का समाधान करना और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में पीएलवी की भी नियुक्ति की गई है। जो मंडल कारा, लोहरदगा के बंदियों से मुलाकात करने पहुंचे उनके परिजन या परिचित को कानूनी जानकारी और सहायता प्रदान करेंगे। वहीं सदर अस्पताल की चिकित्सीय टीम के द्वारा बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तीन दिनों से लापता युवक का तालाब में तैरता मिला शव: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम का औचक निरीक्षण: मलेरिया मरीजों से फोन पर लिया फीडबैक; कीटनाशी छिड़काव का लिया जायजा

मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन, 173 रोगियों का हुआ निशुल्क इलाज

सरना धर्म कोड लागू कराने को लेकर आदिवासी छात्र संघ हुआ एकजुट , 8 जुलाई को महाआंदोलन का ऐलान

उपायुक्त ने किया चाइल्ड केयर संस्थान समर्पण का औचक निरीक्षण

​उपायुक्त द्वारा विकास कार्यों का औचक निरीक्षण

लोहरदगा: उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने ‘जनता मिलन’ में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के निर्देश

भाकपा (माले) का महा-आक्रोश मार्च: बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर डीएफओ दफ्तर का घेराव; कॉरपोरेट को वन भूमि देने और हाथियों के आतंक पर जताया विरोध

बिजली विभाग का पावर कट टॉर्चर: भीषण गर्मी के बीच मात्र 10 मिनट दर्शन देकर घंटों गुल रहती है बिजली; त्रस्त हुए उपभोक्ता

झारखंड के फुटबॉल वीरों का देश में बजा डंका: नेशनल चैंपियनशिप में अंडर-17 और अंडर-19 दोनों टीमें बनीं राष्ट्रीय विजेता; चैंपियंस का ऐतिहासिक स्वागत

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के परीक्षा परिणामों पर डीसी सख्त: केजीबीवी के रिजल्ट पर जताया असंतोष, गर्ल्स स्कूल को सुधरने की चेतावनी

शिकारियों का दुस्साहस: महुआ चुनने गई महिला को मारी गोली, सफल ऑपरेशन के बाद बांह से निकाला गया छर्रा, जंगल खंगाल रही संयुक्त पुलिस

Leave a Comment