सरना धर्म कोड लागू कराने को लेकर आदिवासी छात्र संघ हुआ एकजुट , 8 जुलाई को महाआंदोलन का ऐलान
_बैठक में सर्वसम्मति से भंडरा प्रखंड कमेटी का गठन, संजय उरांव अध्यक्ष बने_
भंडरा । आदिवासी छात्र संघ केन्द्रीय समिति, रांची के तत्वावधान में आज भंडरा प्रखंड के नवाडीह कला संस्कृति भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक बिठू उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सरना धर्म कोड को हर हाल में लागू कराने का संकल्प लिया गया।
बैठक के मुख्य निर्णय
संघ ने आरोप लगाया कि धर्म कोड के अभाव में एक बहुत बड़ी आदिवासी जनसंख्या को हिंदू कोड में डाला जा रहा है। इसके कारण आदिवासियों के नौकरी में आरक्षण को घटाया जा रहा है और MLA/MP सीटों को भी घटाया जा रहा है। जनजाति उप-योजना का पैसा भी आदिवासियों के विकास के बजाय अन्य मदों में खर्च किया जा रहा है.इन परिस्थितियों के विरोध में आदिवासी छात्र संघ ने 8 जुलाई 2026 को महाआंदोलन का आह्वान किया है। संघ के महाअधिवेशन हरिवंश टाना भगत स्टेडियम, रांची में होगा, जिसके बाद छात्र संघ सीधे रोड पर उतरेगा।
भंडरा प्रखंड कमेटी का गठन
बैठक में सर्वसम्मति से भंडरा प्रखंड समिति का गठन भी किया गया। नई कार्यकारिणी इस प्रकार है मुख्य पदाधिकारी अध्यक्ष संजय उरांव,उपाध्यक्ष सुखदेव उरांव,सचिव सुरज उरांव,सह-सचिव अमप्रकाश उरांव,कोषाध्यक्ष विष्णु उरांव,सह-कोषाध्यक्ष राजेश उरांव,संरक्षक मंडल मिठू उरांव, सामिल उरांव, विनोद उरांव सक्रिय सदस्य प्रकाश उरांव, मरवाई उरांव, सोमा उरांव, कन्हाई उरांव, फुलदेव उरांव, जीवन लकड़ा, संतोष उरांव, रामविलास उरांव, सोमर उरांव, रामकेश्वर उरांव, आशा कुमारी, सामिना कुमारी, अनिता उरांव, सुदर्शन उरांव, जयप्रकाश उरांव, सुकरम उरांव, रविंद्र उरांव।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में सरना धर्म कोड के लिए संघर्ष तेज करने और आदिवासी हक-अधिकार की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।





















Total Users : 1010688
Total views : 2787016