Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उपायुक्त ने की आमजनों से अपील-“तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति सामान्य, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं

On: May 16, 2026 4:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने पेट्रोल-डीजल की स्थिति पर तेल कंपनियों व पम्प संचालकों के साथ की बैठक*

………………………..

*उपायुक्त ने की आमजनों से अपील-“तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति सामान्य, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं”*

===============

*लोहरदगा।*

 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना द्वारा जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, तेल कंपनियों द्वारा पम्प संचालकों को की जा रही आपूर्ति को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा की गई। इस बैठक में तेल कंपनियों; एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसीएल, रिलायन्स के सेल्स मैनेजर व पेट्रोल-डीजल पंप संचालक शामिल हुए। बैठक में उपायुक्त ने पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता व आपूर्ति की जानकारी ली। तेल कंपनियों के सेल्स प्रबंधकों ने बताया कि पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति जिला में सामान्य है। जिला में पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है। लोग आम दिनों की तरह ही पेट्रोल-डीजल का क्रय करें ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे।

 

*उपायुक्त ने की अपील*

 

उपायुक्त ने समीक्षा उपरांत आमजनों से अपील की है कि लोग ईंधन की वास्तविक आवश्यकता अनुसार ही अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाएं। पैनिक होने की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि जिला में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति जिला में सामान्य है।

 

उपायुक्त ने पंप संचालकों से कहा कि जिला प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय बनाए रखें और किसी भी प्रकार की समस्या पर तत्काल सूचना जिला प्रशासन को दें। उपायुक्त ने सभी उपस्थित अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि पेट्रोल पंपों पर नियमित निगरानी की जाय ताकि विधि-व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

 

 

बैठक में उप विकास आयुक्त के प्रभार में सुषमा नीलम सोरेंग, जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, तेल कम्पनियों के सेल्स प्रबंधक व पंप संचालक उपस्थित थे।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्रम, नियोजन व कौशल विकास की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिये निदेश

जनगणना 2027 जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, फादर ने कहा- ‘यह देश के भविष्य का ब्लूप्रिंट’

विक्षिप्त युवक ने सब्बल से पीटकर मां और पत्नी को उतारा मौत के घाट, दो मासूम हुए अनाथ

बरवा टोली के मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर में सजी भव्य महाआरती; माता रानी के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

विशेष आलेख: टंडवा से गिद्धौर तक रेलवे निर्माण की आड़ में महालूट; खामोश सियासत और ‘साइलेंट सिंडिकेट’ का बड़ा खुलासा

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बाल संसद का गठन; नप अध्यक्ष ने छात्र-नेताओं को दिलाई शपथ

अखंड सौभाग्य का महापर्व वट सावित्री: सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने वट वृक्ष को बांधा रक्षासूत्र, गूंजी सती सावित्री की पावन कथा

रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत; हाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत के बाद रोड जाम

पारंपरिक उलगुलान की शुरुआत खूँटी जिला से की गई थी  उसका विस्तार गुमला जिला में भी किया गया   गुमला जिला उपायुक्त  को जिला के पारंपरिक आदिवासी अगुआ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया

दरिंदगी: मुजफ्फरपुर में खेलते-खेलते लापता दो चचेरी बहनों की बेरहमी से हत्या, चिमनी के पास मिले क्षत-विक्षत शव

धार भोजशाला विवाद पर ऐतिहासिक फैसला: हाई कोर्ट ने माना सरस्वती मंदिर; मुस्लिम पक्ष को दूसरी जगह जमीन मांगने का सुझाव

NEET UG 2026: 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा; अगले साल से खत्म होगा OMR का झमेला, ऑनलाइन मोड में होगा एग्जाम

Leave a Comment