Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धरती के भगवान ने पेश की मिसाल, डॉ. एस. सी. नायक अब सप्ताह में दो दिन करेंगे मरीजों का मुफ्त इलाज!

On: May 16, 2026 1:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

परामर्श के साथ दवाइयां भी देंगे नि:शुल्क; रिखिया आश्रम और स्वामी सत्यानंद सरस्वती की प्रेरणा से शुरू की ‘मानव सेवा’ की मुहिम

देवघर | न्यूज़ स्केल लाइव

कहते हैं कि डॉक्टर धरती पर भगवान का रूप होते हैं, और इस कहावत को देवनगरी के मशहूर फिजिशियन डॉ. एस. सी. नायक पूरी तरह चरितार्थ कर रहे हैं। मानवता की सेवा का एक नया अध्याय शुरू करते हुए डॉ. नायक ने गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सेवा का बीड़ा उठाया है। उनकी यह पहल देवघर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक बड़ी राहत बनकर आई है।

सप्ताह में दो दिन 12-12 घंटे की सेवा डॉ. नायक ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए घोषणा की है कि वे प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक मरीजों का निःशुल्क इलाज करेंगे। खास बात यह है कि वे न केवल मरीजों को मुफ्त परामर्श (ट्रीटमेंट) देंगे, बल्कि अपने निजी खर्च पर अधिकांश दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराएंगे।

Also Read:जंगलों में सफेद जहर का कारोबार ध्वस्त, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार!

सेवा की प्रेरणा: रिखिया आश्रम और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ अपनी इस सेवा भावना के पीछे की मंशा जाहिर करते हुए डॉ. नायक ने बताया कि देवनगरी में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सेवा के कई तरीके हैं। कोई भोजन कराता है तो कोई पानी पिलाता है, उन्होंने अपने पेशे के माध्यम से इस पुण्य कार्य में योगदान देने का फैसला किया।

  • प्रेरणा स्रोत: डॉ. नायक स्वामी सत्यानंद सरस्वती और स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के विचारों से प्रभावित हैं।

  • जागरूकता पर जोर: रिखिया आश्रम से जुड़ाव के दौरान उन्होंने महसूस किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बीमारी के प्रति जागरूक नहीं होते और स्थिति गंभीर होने पर ही डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। उनकी कोशिश है कि बीमारियों को शुरुआती स्तर पर ही पहचान कर उन्हें खत्म किया जाए।

“जब तक सांस, तब तक सेवा” डॉ. नायक का कहना है कि मेडिकल की डिग्री लेते समय यही सिखाया जाता है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने संकल्प लिया है कि वे जब तक जीवित रहेंगे, इसी तरह गरीबों और असहायों का निस्वार्थ इलाज करते रहेंगे। डॉ. नायक की इस पहल की पूरे देवनगरी में सराहना हो रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नवोदय विद्यालय का नाम रोशन, आदित्य राज बने स्कूल टॉपर; सीबीएसई 12वीं में लहराया सफलता का परचम

*ब्रिगेडियर वी एस ठाकुर का 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला दौरा* *ब्रिगेडियर वी एस ठाकुर ने कैडेटों को दिया राष्ट्र सेवा का मंत्र* *46 झारखंड बटालियन एनसीसी में ग्रुप कमांडर का आगमन: संवाद, मार्गदर्शन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प*

रांची के 64 केंद्रों पर होगी जेपीएससी की परीक्षा, शांतिपूर्ण एग्जाम के लिए प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन 

लोहरदगा – तार गिरने से इलाके की बिजली ठप, लोगों में आक्रोश

ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें: पवन गौतम

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा में विद्वत परिषद की गोष्ठी आयोजित

ईंधन संकट और महंगाई से राहत के लिए सरकार सार्वजनिक परिवहन व वर्क फ्रॉम होम को दे प्राथमिकता: रामाधार पाठक

कान्यकुंज स्वर्णकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक 17 जून को, कई अहम मुद्दों पर होंगे ठोस निर्णय

लोहरदगा: स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गंधर्व भगत की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

भंडरा पहुंचे विहिप नेता भैरव सिंह, कहा- ‘आयात घटाओ, भारत बचाओ’; अनावश्यक सोना और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील

स्थापना दिवस को लेकर खेल की प्रतियोगिता का होगा आयोजन

डीएमएफटी शासी परिषद की हुई बैठक, प्राप्त प्रस्ताव को किया गया अनुमोदित

Leave a Comment